पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रोल के SIR से जुड़ी चिंताओं को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी इस मुद्दे पर लड़ाई जारी रखेंगी। ममता ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में बंगाल के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और अधिकारियों के बर्ताव की कड़ी आलोचना की। ममता बनर्जी ने कहा, “मैं अपने लोगों को देखने के लिए बंगा भवन जा रही हूं। जब गृह मंत्री बंगाल आते हैं तो हम रेड कार्पेट देते हैं, लेकिन जब हम दिल्ली आते हैं तो हमें ब्लैक कार्पेट दिया जाता है।”

उन्होंने बंगाल के लोगों पर हो रहे कथित अत्याचारों को रोकने की अपील की। सीएम ममता ने साफ कहा, “अगर इस देश में कोई नहीं लड़ेगा, तो मैं लड़ूंगी, हमारी पार्टी लड़ेगी।” उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

