PM मोदी को NDA सांसदों का सम्मान, ‘मेड इन इंडिया’ टैरिफ घटाने पर प्रतिक्रिया |

PM मोदी को NDA सांसदों का सम्मान, ‘मेड इन इंडिया’ टैरिफ घटाने पर प्रतिक्रिया |

दिल्ली से बड़ी राजनीतिक खबर। संसद भवन में आज एनडीए संसदीय दल की बैठक चल रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बैठक के दौरान सांसदों ने पीएम मोदी को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए बधाई दी। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भी होगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बैठक से पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है।

विकसित भारत के सपने को साकार करने में यही शक्ति मदद करती है।” इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटाए जाने पर खुशी जताई। टैरिफ अब 25% से घटकर 18% हुआ है, और इससे भारत-अमेरिका व्यापार संबंध मजबूत होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *