पहाड़ों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। पिछले करीब 10 दिनों से क्षेत्र में मौसम खराब बना हुआ है और लगातार बर्फ गिरने से केदारनाथ में लगभग 3 फीट तक बर्फ जम चुकी है।

बर्फबारी के बीच मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आईटीबीपी और पुलिस के जवान तैनात हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। खराब मौसम के कारण आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, वहीं प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है।

