मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण मल्हारगढ़ क्षेत्र में अफीम, गेहूं और चना सहित कई फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का अंदेशा है। मौसम की मार के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सर्वे कराने के

निर्देश दिए हैं, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके। वहीं कांग्रेस ने सरकार से किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अचानक आई प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, ऐसे में उन्हें त्वरित राहत और उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
