पांकी प्रखंड के आसेहार पंचायत में अंधविश्वास में 3 लोगों की मौत से पूरा गांव के लोग दशहत में हैं अंधविश्वास इस कदर फैल रहा है कि लोग ओझा-गुणी के चक्कर में हत्या जैसी जघन्य अपराध कर दे रहे हैं प्रशासन की अनदेखी और चुपी का नतीज़ा है कि लोगों को कानून का डर भी नहीं सता रहा है प्रशासन अगर मुस्तैद होकर पंचायत स्तर तक जागरूकता फैलाए तो ऐसी घटनाएँ कम हो सकती है प्रशासन को गांव गांव में नुक्कड़ सभा

और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंधविश्वास के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना चाहिए साथ ही लोगों को कानून की जानकारी भी देनी जरूरी है ताकि लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले कानून की सजा के डर से कोई अपराध ना कर सके हम सभी को मिलकर अंधविश्वास के खिलाफ ज़न जागरूकता अभियान चलाना चाहिए अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए अपराध को रोकना हम सभी का कर्तव्य है किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हांथ में नहीं लेना चाहिए किसी भी तरह की अनहोनी की अंदेशा पर प्रशासन को सुचित करना चाहिए आप सबों से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील करते है।

