कोलकाता के पॉश इलाके गोलपार्क में रविवार रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना रवींद्र सरोवर थाना क्षेत्र के कंकुलिया रोड पर हुई, जिसमें देसी बम फेंके गए और गोलियां चलीं। हिंसा में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दूसरे इलाके से आए युवकों का एक समूह स्थानीय लोगों के साथ बहस के बाद हिंसक हो गया। दोनों तरफ से पथराव और तोड़फोड़ हुई, कई मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुईं और पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह घटना इलाके में वर्चस्व की जंग के चलते हुई।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर आश्वासन दिया कि डर और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं।

