राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार, 2 फरवरी की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह से ही दृश्यता बेहद कम रहने के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर देखने को मिला। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। कम विजिबिलिटी के चलते सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए। प्रमुख चौराहों और हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, वहीं ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को देरी का

सामना करना पड़ा। कई इलाकों में वाहन चालकों को फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं और नमी के कारण कोहरे की स्थिति बनी हुई है और अगले कुछ घंटों तक राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

