सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। निवेशक लगातार प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिससे इन कीमती धातुओं का भाव बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सोमवार को MCX पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 3 प्रतिशत गिरकर 1,38,256 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी 6 प्रतिशत गिरकर 2,49,713 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही

थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 4.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4689.43 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.51 प्रतिशत गिरकर 79.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। CME ने गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स के लिए मार्जिन जरूरतें बढ़ाने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि ट्रेडर्स को डेरिवेटिव्स में अधिक पैसे रखने होंगे, जिससे सट्टेबाजी कम होगी और लिक्विडिटी घट सकती है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच यह गिरावट और तेज हो रही है।

