गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनुस में एक अंडरग्राउंड सुरंग से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिलने का दावा किया गया है। इजरायली रक्षा बल यानी IDF ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। वीडियो में सुरंग के भीतर छिपाकर रखी गई राइफलें, रॉकेट लॉन्चर, ग्रेनेड, विस्फोटक सामग्री और सैन्य उपकरण साफ नजर आ रहे हैं। IDF के मुताबिक, यह सुरंग सैकड़ों मीटर लंबी थी और रिहायशी इलाकों

के नीचे बनाई गई थी, ताकि निगरानी से बचा जा सके। सेना का दावा है कि सुरंग से 45 ग्रेनेड, 35 मैगजीन, 10 राइफलें, RPG रॉकेट और लॉन्चर, 10 विस्फोटक डिवाइस और 6 मिलिट्री वेस्ट बरामद किए गए हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि गाजा में सुरंगों का यह नेटवर्क आतंकियों की आवाजाही और हमलों की योजना के लिए इस्तेमाल होता रहा है, जो स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

