नालंदा में खाकी का कहर: महिला को थानेदार ने बाल खींचकर पीटा |

नालंदा में खाकी का कहर: महिला को थानेदार ने बाल खींचकर पीटा |

बिहार में सुशासन और महिला सम्मान के दावों के बीच नालंदा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक जेंट्स थानेदार पर महिला को बाल खींचकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के दौरान थानेदार ने वर्दी की मर्यादा लांघते हुए महिला के साथ मारपीट की। इस घटना ने न सिर्फ कानून व्यवस्था पर, बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले में जांच की बात कही जा रही है, लेकिन जनता दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *