हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई हैदराबाद जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.5 करोड़ रुपये मूल्य की 27.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की है। यह कार्रवाई शुक्रवार को बैंकॉक से थाई एयरवेज की फ्लाइट TG-329 से आए यात्रियों के खिलाफ की गई। डीआरआई ने चार यात्रियों को उनके तीन साथियों के साथ पकड़ा, जो प्रतिबंधित मादक पदार्थ को चेक-इन बैगेज में छिपाकर ला रहे थे।

जब्त किया गया पदार्थ गांजा यानी मारिजुआना श्रेणी का है। इस मामले में NDPS एक्ट 1985 के तहत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है।

