हरियाणा के झज्जर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दौरे पर पहुंचे एडीजीपी हरदीप सिंह एक पुलिसकर्मी को जूती पहने देखकर भड़क गए। मौके पर मौजूद ACP को फटकार लगाते हुए एडीजीपी ने कहा, “आप देखते

नहीं हो? ये पुलिस विभाग है, पशुपालन विभाग नहीं।” उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश देते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की बात कही। यह घटना पुलिस महकमे में अनुशासन और ड्रेस कोड को लेकर सख्ती का संकेत मानी जा रही है। अधिकारियों के सामने हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हलचल है। अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या आधिकारिक कदम उठाए जाते हैं।

