सांसद पप्पू यादव ने NEET छात्रा मामले की जांच को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में CBI द्वारा कराई जानी चाहिए, ताकि मामले में किसी भी तरह की अनियमितता और बड़े लोगों के संरक्षण को रोका जा सके।

सांसद ने आरोप लगाया कि कई शक्तिशाली लोगों को बचाने के लिए इस मामले में घृणित स्तर तक खेल खेला गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी जिम्मेदार लोगों को बेनकाब करना बेहद जरूरी है। साथ ही पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि “मनीष रंजन के पीछे कौन है, DGP साहब?” इस बयान से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

