बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। बांदा के खुरहंड में आयोजित सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ में उन्होंने हिंदू समाज को आत्मचिंतन और एकता का संदेश दिया। शास्त्री ने कहा कि मुसलमानों को गालियां देकर हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा,

पहले समाज को अपनी कमियों और कुरीतियों से सुधारना होगा। उन्होंने जात-पात की समाप्ति का नारा देते हुए कहा – “हम सब हिंदू भाई-भाई।” शास्त्री ने परिवार, वैवाहिक परंपरा और धैर्य का महत्व समझाया और भगवान पर पूर्ण विश्वास रखने की सलाह दी। बांदा और आसपास के जिलों से भारी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। उनके विचारों ने युवाओं और बुजुर्गों दोनों को प्रेरित किया।

