भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। 2025 में चहल का कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था। तलाक के दौरान ही चहल अक्सर आरजे महवश के साथ नजर आने लगे और दोनों की डेटिंग की अफवाहें सामने आईं। हाल ही में चहल को बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा के साथ स्पॉट किया गया, जिससे उनके नाम की नई जोड़ियों की चर्चा शुरू हो गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक AI जनरेटेड पोस्टर वायरल हुआ, जिसका टाइटल था ‘किस किस को प्यार करूं

3’। इसमें चहल के साथ धनश्री वर्मा, आरजे महवश और शेफाली बग्गा को दिखाया गया। चहल ने इस पोस्टर पर मज़ेदार रिएक्शन देते हुए लिखा, “2-3 रह गईं एडमिन, अगली बार अच्छे से रिसर्च करना।” उनके इस कमेंट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और मज़ेदार टिप्पणियाँ कर रहे हैं। बता दें, धनश्री वर्मा ने हाल ही में चहल पर धोखे का आरोप लगाया था, जिसे चहल ने खारिज कर दिया

