केंद्रीय बजट 2026 से पहले डिफेंस सेक्टर के शेयरों में मजबूती देखने को मिली है। जनवरी में निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में करीब 7% की तेजी रही, जबकि बजट 2025 के बाद निवेशकों को 68% तक रिटर्न मिला। एमटार टेक्नोलॉजीज ने 68% तक बढ़त दी, वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), GRSE और सोलर इंडस्ट्रीज ने भी अच्छे रिटर्न दिए। हालांकि, ज़ेन टेक्नोलॉजीज, सायंट डीएलएम और यूनिमेक एयरोस्पेस में गिरावट देखी गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त वर्ष 2026-27 में डिफेंस बजट बढ़ोतरी सेक्टर के लिए सकारात्मक रहेगी। निवेशकों को उन कंपनियों पर ध्यान देना चाहिए जिनकी ऑर्डर निष्पादन क्षमता मजबूत, लोकलाइजेशन अधिक और कैश फ्लो बेहतर हो।

