एलन मस्क की कंपनी SpaceX अब Starlink Phone लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन मौजूदा मोबाइल से बिल्कुल अलग होगा। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिम कार्ड या पारंपरिक नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी। फोन डायरेक्ट-टू-मोबाइल टेक्नोलॉजी और सैटेलाइट कनेक्टिविटी पर काम करेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर के अनुसार, मस्क का यह फोन न्यूरल नेटवर्क और एआई-पावर्ड फीचर्स से लैस होगा। Starlink कंपनी कई टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर इसकी टेस्टिंग कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink Phone पहले कॉन्सेप्ट डिवाइस के तौर पर पेश होगा और बाद में इसे कमर्शियल लॉन्च किया जा सकता है। मस्क ने कहा कि यह कोई आम फोन नहीं होगा और परफॉर्मेंस पर फोकस्ड होगा। इसके साथ ही, OpenAI भी अपना AI गैजेट लॉन्च करने की तैयारी में है।

