कटकमसांडी थाना अंतर्गत आराभुसाई आदिवासी टोला के जंगल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध नकली विदेशी शराब फैक्ट्री पर बड़ी छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, स्प्रीट, खाली बोतलें, ढक्कन और फर्जी स्टिकर बरामद किए गए।

पुलिस को देखकर तस्कर जंगल की ओर भाग निकले, जिनकी पहचान स्थानीय चौकीदार द्वारा कर ली गई। मामले में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज कर अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी नकली शराब नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई का हिस्सा है और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

