प्रेमिका के कहने पर आरोपियों ने प्रेमी समझ कर दूसरे युवक सुशील चौरसिया की गोली मारकर कर दी थी हत्या,एसपी हरिमोहन शुक्ल ने किया मामले का खुलासा,एक लाइनर का काम कर रहे नाबालिक लडके एवं प्रेमिका सहित चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस पर जिले के भगवानपुर थाना में एसपी हरिमोहन शुक्ल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 21 जनवरी को भगवानपुर बाजार में शाम में चांद थाना क्षेत्र के करवनिया गांव निवासी सुशील चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,इसके बाद मृतक के पिता के बयान पर भगवानपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा एक टीम बनाकर मामले का जांच किया जाने लगा इसी बीच भगवानपुर बाजार में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एवं तकनिकी अनुसंधान से अपराधियों की पहचान की गई जिसके बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त एक नाबालिक बालक सहित कुल चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त में चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सुहेल खान,तथा चांद थाना क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी आशीष पांडे एवं भगवानपुर मार्केट निवासी सृष्टि कुमारी बर्षा पिता सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह बताया जाता है। वही एक लाइनर के रूप में काम कर रहे नाबालिक को गिरफ्तार किया गया,वही गिरफ्तार अभियुक्त सोहेल खान से पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि सृष्टि ऊर्फ वर्षा कुमारी से उसकी करीब 6 माह पुरानी जान पहचान हुई है। सृष्टि कुमारी बर्षा का पूर्व से उसके घर के सामने टायर पंचर का दुकान चला रहा प्रेम पासी से प्रेम प्रसंग था। इसी बीच सृष्टि कुमारी बर्षा की शादी होने वाली थी जो टायर पंचर बनाने वाला दुकानदार प्रेम पासी उसकी शादी नहीं होने देना चाहता था और उसको ब्लैकमेल कर रहा था,जिससे सृष्टि कुमारी काफी परेशान रहती

थी। इसी से तंग आकर सृष्टि कुमारी बर्षा ने सोहेल खान से संपर्क किया और प्रेम पासी को मारने के लिए कहा,जो की सोहेल खान सृष्टि कुमारी बर्षा को बहन की तरह मानता था और सृष्टि कुमारी द्वारा बार-बार फोन कर प्रेम पासी को मारने के लिए कहा जाने लगा। इसीलिए अभियुक्त सोहेल खान ने घटना के पूर्व भी दो बार अकेले और एक बार आशीष पांडे के साथ मिलकर प्रेम पासी को मारने का प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लग पाई थी। वहीं घटना के दिन सोहेल खान आशीष पांडे के साथ मिलकर आशीष पांडे के मोटरसाइकिल से भगवानपुर घटनास्थल पर पहुंचा जिसमें लाइनर का काम एक नाबालिक लड़का कर रहा था और टायर पंचर बनाने वाला दुकानदार प्रेम पासी का लोकेशन दे रहा था,दोनों अपराध कर्मी प्रेम पासी का लोकेशन पाकर घटना स्थल पर पहुंचे जहां प्रेम पासी अपना मोटरसाइकिल भगवानपुर बाजार स्थित नीचे खीरी मुन्ना मिस्त्री के दुकान के सामने खड़ा कर मुन्ना मिस्त्री की दुकान के अंदर में चला गया और मृतक सुशील कुमार प्रेम पासी के मोटरसाइकिल के पास ठंड के कारण मुंह में मफलर लपेटकर खड़ा था। इसी दौरान दोनों अपराध कर्मी बाइक पर सवार होकर आए और मृतक सुशील कुमार पर प्रेम पासी समझकर गोली मार दी और घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। और दोनों अपराधी गोली मारकर भभुआ दतियांव के रास्ते होते हुए अपने गांव फरार हो गए,पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल एवं अपराध कर्मियों का पहना हुआ कपड़ा भी पुलिस ने बरामद कर ली है। वही इधर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या की रची थी साजिश, आरोपियों ने प्रेमी समझ कर सुशील चौरसिया की गोली मारकर कर दी थी हत्या,एसपी ने किया खुलासा, नाबालिक एवं प्रेमिका सहित चार गिरफ्तार है, और घटना में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल और अपराधियों का पहना हुआ कपड़ा को भी पुलिस ने बरामद किया है।

