असम के तिनसुकिया में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) द्वारा आयोजित आदिवासी महासभा में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। मंच से उन्होंने सभी अतिथियों और असम के आदिवासी भाई-बहनों को “झारखण्डी जोहार” कहकर संबोधित किया। सीएम ने स्वर्गीय प्रदीप नाग और प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के आदिवासी समाज ने सदियों से अपने अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।

बाबा तिलका मांझी, बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु और फूलो-झानो जैसे वीरों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। सोरेन ने झारखण्ड गठन की प्रक्रिया और राज्य के विकास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ रहा है और युवा शिक्षा और विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

