
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब और कर्नाटक के बीच मुकाबले में बड़ा पल देखने को मिला। 30 जनवरी को पंजाब के स्पिनर हरप्रीत बराड़ ने कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को क्लीन बोल्ड कर दिया। मोहाली में बराड़ की जादुई गेंद पर राहुल का मिडिल स्टंप उड़ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। केएल राहुल 86 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ 102 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक की टीम 255 रन पर 6 विकेट खो चुकी है।
