यूपी के औरैया से पुलिस की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा सवाल पूछने और वीडियो बनाने पर दरोगा रामपुत्र सिंह का पारा चढ़ गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरोगा युवक को थप्पड़ मारते हैं, बगल में दबाकर रखते हैं और फिर गिरा-गिराकर पीटते हैं। हैरानी की बात यह है कि मौके पर मौजूद नगर पंचायत के ईओ और अन्य लोग तमाशबीन बने रहे,

किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद लोगों ने दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले का संज्ञान लेते हुए औरैया के एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा रामपुत्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। घटना ने एक बार फिर पुलिस के व्यवहार और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

