समस्तीपुर की समृद्धि को नए आयाम मिलने लगे हैं। समृद्धि यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने माहेघाट (करेह नदी) पर RCC पुल समेत ग्रामीण सड़कों और पुलों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही कर्पूरीग्राम में अतिरिक्त PHC, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, छात्रावास, स्कूल और कल्याणपुर आउटडोर स्टेडियम का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर ₹470 करोड़ की 71 परियोजनाओं का शिलान्यास, ₹273 करोड़

की 74 परियोजनाओं का उद्घाटन और ₹84 करोड़ की 43 परियोजनाओं का कार्यारंभ किया गया। समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केंद्र और बिहार सरकार तथा पार्टी नेतृत्व का आभार जताया, जो समस्तीपुर के निरंतर विकास में सहयोग कर रहे हैं।

