जी हां पार्किंग की मांग और कोर्ट परिसर का पिछला रास्ता को खुलवाने, को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता पिछले तीन दिन से आंदोलन तो कर ही रहे थे, SDM के सांत्वना के बाद भी जब कोई उपाय नहीं सूझ रहा था तो अपने पेन डाउन को बरकरार रखते हुए आंदोलन को और तेज किया गया। जिला उपायुक्त और सिविल सर्जन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इधर चिकित्सक संघ और बार एसोसिएशन में उस वक्त महा संग्राम छिड़ गई जब चिकित्सक संघ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे एकजुटता के साथ आंदोलन पर उतर आएं। झारखंड राज्य चिकित्सा संघ संयुक्त मोर्चा , झारखंड पेंशनर समाज ने , आज सदर अस्पताल परिसर में शांतिपूर्ण धरना दिया, जिसमें संघ के राज्य महामंत्री श्री संजूत सहाय, चिकित्सा संघ रामाधार गुट के सतेंद्र शर्मा एवं रामाधार सिंह , प्रवक्ता रविश चंद्र सिन्हा, संयुक्त मंत्री मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री शंकर दशौंधी के साथ साथ साथ सदर अस्पताल के उपअधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार प्रसाद , सभी चिकित्सा , चिकित्सा कर्मी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित थे। हमारी मांग है कि कोलकाता के आर जे कर अस्पताल में २०२५ में हुई घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि अस्पताल कैंपस पूरी तरह से मरीज उनके परिजन तथा अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मी के अलावा बाहरी आम जन

का आना जाना सुरक्षा की दृष्टिकोण से उचित नहीं है, अस्पताल प्रबंधन एवं सरकार का यह दायित्व है कि यह सुनिश्चित करे कि उन्हें काम करने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो। धनबाद सदर अस्पताल कैंपस में सदर अस्पताल, mtc सेंटर , सिविल सर्जन कार्यालय ओर सबसे महत्वपुर ANM ट्रेनिंग सेंटर तथा महिला छात्रावास है। ऐसे में सदर अस्पताल के कैंपस में बनी दीवार को तोड़कर अस्पताल परिसर के अंदर से आवागम का रास्ता देना सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होगा ।पहले से ही सदर अस्पताल के कैंपस की कुछ भूमि पर अनुचित कब्जा किया जा चुका है । ऐसे में कैंपस के अंदर रास्ता देने से बाहरी आम जन का आना जाना होगा ओर परिसर को पार्किंग की तरह प्रयोग करने से नहीं लोगो को नहीं रोका जा सकेगा । चिकित्सा संघ की संयुक्त मोर्चा इसका विरोध करता है और आह्वाहन करता है कि कल डेढ़ बजे कैंपस में मौन जुलूस निकाला जाएगा। सदर अस्पताल परिसर की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हो सकती। उधर देर रात धनबाद Ssp, SDM, ग्रामीण SP, सिटी SP, पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझा कर,मामला को शांत किया और कल दिनांक 31 जनवरी को रास्ता खुलवाने और जल्द से जल्द पार्किंग की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। तो कल से वकीलों ने भी पेन डाउन वापस लेने का आश्वासन दे दिया है।प्रस्तुत है सहयोगी अजित मिश्रा के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

