हजारीबाग की प्रतिभा, देशभर में सम्मान की गूँज हजारीबाग के मनीषा सिंह मेकओवर आर्टिस्ट न्यू कॉलोनी दीपू गड़ा शिव मंदिर पानी टंकी की चौथी गली हजारीबाग को झारखंड के जमशेदपुर (टाटा )के होटल रेडिएशन में आयोजित सम्मान समारोह एवं टैलेंट शो में मनीषा सिंह की सोच लगन और मेहनत को देखते हुए फिल्म अभिनेता अरबाज खान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया जो हजारीबाग की जनता और चतरा जिले के

इटखोरी प्रखंड के बाना जांग की जनता के लिए गौरव की बात है मनीषा सिंह पूर्व में बिहार के पटना में आयोजित बिजनेस इन बिहार टैलेंट शो में भी पहला स्थान हासिल कर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री से सम्मानित हो चुकी है यह अपनी मेहनत का श्रेय अपने माता-पिता एवं पूरे परिवार को दिया फिल्म अभिनेता अरबाज खान से पुरस्कृत होने पर अगल-बगल एवं आस पड़ोस के लोग मनीषा सिंह को उनके घर शुभकामना और बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं

