एनटीपीसी के नॉर्थ वेस्ट परियोजना में बीते 28 जनवरी से धरना में बैठे 16 रैयतों को गुरुवार देर शाम जिला और स्थानीय प्रशासन द्वारा केरेडारी थाना कांड संख्या 17 /26 के तहत गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उक्त कांड संख्या में 21 नामजद एंव 50 रैयतों को आरोपी बनाया गया है। जिसमे सभी केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडाबेर व बारियातु गांव के निवासी हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा धरना के लिए बनाए गए टेंट

पंडाल को भी तोड़ दिया गया है।इस घटना के विरोध में भू रैयत शुक्रवार को नॉर्थ वेस्ट परियोजना के पीओ ऑफिस के पास कुछ घंटे के लिए धरना पर बैठे गए और नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। धरना दे रहे रैयतों को कहना है ,टोटल 31 रैयतों का बीते रात गिरफ्तारी हुई है।जिसमे सभी का रिहाई की जाय, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत मुआवजा व रोजगार मांग दिया जाय। ज्ञात हो कि बीते 28 जनवरी से कंडाबेर व बारियातु गांव के रैयत अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे थे, इस दौरान गिरफ्तारी हुई है।

