संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग ने शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का भव्य शुभारंभ प्लेटिनम जुबिली समारोह के साथ किया। 30 जनवरी 2026 को माजिस जुबिली ऑडिटोरियम में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विद्यालय का परिसर उत्साह और गौरव से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना नृत्य से हुई, जिसने आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया। इस अवसर पर विद्यालय में नवनिर्मित फादर प्रदीप शैल बहुउद्देशीय रचनात्मक प्रयोगशाला, हॉल ऑफ फेम तथा फादर बर्नड डोनली पवेलियन का उद्घाटन किया गया, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई

दिशा देंगे। प्राचार्य फादर रोसनर खलखो एस.जे. ने अपने स्वागत भाषण में विद्यालय की विकास यात्रा, जेसुइट शिक्षा की परंपरा और मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत जेवियर केवल ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और नेतृत्व निर्माण की पाठशाला है। मुख्य अतिथि रेव. फादर पॉल मुल्लिंस एस.जे. और विशिष्ट अतिथि रेव. फादर रॉब देवरेन एस.जे. ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की और विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फेलिसिटेशन कार्यक्रम और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ। यह शुभारंभ संत जेवियर स्कूल की उज्ज्वल विरासत और प्रेरणादायी भविष्य का प्रतीक बना।

