नाइजर की राजधानी नियामे में बड़ा हमला हुआ है। डियोरी हमानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एयर बेस पर हथियारबंद लोगों ने रात में हमला किया। हमले के दौरान भारी गोलीबारी और धमाके हुए। सुरक्षा बलों ने हमलावरों को खदेड़ते हुए जवाबी कार्रवाई में 20 को मार गिराया और 11 को गिरफ्तार किया। चार सैनिक घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया और विशेषज्ञों के अनुसार, हमलावर एयर बेस पर ड्रोन को निशाना बनाने की

कोशिश कर रहे थे। नाइजर ने हाल ही में जिहादी आतंकवादियों के खिलाफ ड्रोन तैनात किए हैं। हमले के दौरान पश्चिम अफ्रीकी एयरलाइन का एक विमान भी क्षतिग्रस्त हुआ। नाइजर पिछले वर्षों से जिहादी हिंसा की चपेट में है और पड़ोसी देशों बुर्किना फासो और माली में भी अस्थिरता है। इस हमले ने देश की सुरक्षा चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। हवाई अड्डे और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

