योगी आदित्यनाथ प्रशासन के तहत अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच आगरा से बड़ी खबर सामने आई है। आगरा पुलिस ने कुख्यात अपराधी अरबाज खान को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। अरबाज खान पर कुछ दिन पहले एक होटल में हुए राजू चौहान हत्याकांड का आरोप था। पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान अरबाज खान ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह

मारा गया। इस मुठभेड़ में उसके दो साथी, मोहित पंडित और आशु तिवारी, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पैर में गोली लगी है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में गैंगवॉर के दौरान होटल के अंदर राजू चौहान की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अरबाज खान समेत मोहित पंडित, आशु तिवारी, विष्णु पंडित और आकाश प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

