कांग्रेस हाईकमान के साथ मतभेद की अटकलों के बीच वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। यह बैठक संसद भवन में खरगे के कार्यालय में हुई। मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब थरूर ने हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई AICC की अहम बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। बैठक के बाद शशि थरूर ने सोशल

मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए कहा कि तीनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर गर्मजोशी भरी और सार्थक चर्चा हुई और पार्टी देश की सेवा के लिए एकजुट है। मुख्यमंत्री पद की अटकलों को खारिज करते हुए थरूर ने साफ कहा कि उन्हें किसी पद की इच्छा नहीं है और वे सांसद के रूप में अपने मतदाताओं की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर नजरअंदाज किए जाने की घटनाओं के बाद पार्टी के भीतर मतभेद की चर्चाएं तेज हुई थीं।

