लेबनान के सुप्रीम इस्लामिक शिया काउंसिल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के समर्थन में बयान जारी किया है। काउंसिल के उपाध्यक्ष शेख अली अल-खतीब ने कहा कि खामेनेई पर हमला पूरे शिया समुदाय पर हमला समान होगा। बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने ईरान पर हमले की धमकी दी है और क्षेत्र में तनाव चरम पर है। काउंसिल ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान के खिलाफ कोई कार्रवाई शिया

समुदाय के खिलाफ वैश्विक हमला मानी जाएगी। लेबनान में शिया समुदाय की आधिकारिक संस्था यह काउंसिल शिया धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक मामलों में प्रभावी है और हिज़बुल्लाह जैसे संगठनों के साथ निकट संबंध रखती है। खामेनेई को शिया दुनिया में विलायत-ए-फकीह के प्रमुख प्रतीक के रूप में माना जाता है। इस समर्थन से न केवल लेबनान में शिया एकता मजबूत होती है, बल्कि ईरान के “प्रतिरोध अक्ष” को भी बल मिलता है।

