बड़ी खबर कैमूर से है जहां अकेली पाकर एक नाबालिक बालिका से गांव के ही दो युवकों ने किया दुष्कर्म और बनाया दुष्कर्म का अश्लील वीडियो,उसी वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर के युवती से कई बार किए दुष्कर्म,वहीं वीडियो के आधार पर तीसरा युवक ब्लैकमेल कर बनाना चाहता था शारीरिक संबंध,परिजनों के साथ थाना पहुंची नाबालिक और दोषियों के खिलाफ दिया नामजद आवेदन, पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद 3 घंटे में की कार्रवाई तीनों युवकों को किया गिरफ्तार, मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव का है। जिसपर प्रेसवार्ता कर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि आज चैनपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिक बालिका अपने परिजनों के साथ चैनपुर थाना में ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का नामजद आवेदन दिया था.जिसमें बताया गया कि नवंबर माह 25 में गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा एकली पाकर उसके साथ बलात्कार किया गया और

उसका वीडियो बना लिया गया। उसके बाद दोनों व्यक्ति उसी वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर नाबालिक से कई बार किए दुष्कर्म, इसके बाद 22 जनवरी 2026 को उन्हीं के गांव का आरोपियों का एक और साथी तीसरा व्यक्ति वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का बना रहा था दबाव, जिसके बाद पीड़िता ने अपने मां बाप को घटना की सारी जानकारी दी, जिसके बाद उसके परिजनों ने पीड़िता को लेकर आज चैनपुर थाना आए और आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद चैनपुर थाना की पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित किया, जहां टिम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर कांड में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से दो बालिक हैं वहीं तीसरा का नाबालिक का अंदाजा लगाया जा रहा है,वहीं महिला अपराध के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया गया है।

