कैमूर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां जमीन बेचने के बाद भी खरीदार ने नहीं दिया जमींदार को जमीन का पूरा पैसा,आज कल कह कर लगवा रहा था चक्कर, दूसरी ओर समूह लोग चुकाने का मिल रहा था बैंक का दबाव, डिप्रेशन में आकर व्यक्ति ने सुसाइट नोट लिख कर लगा ली फांसी और दे दी जान, सूचना मिलते ही मामले की जांच में जुटी पुलिस, मामला भभुआ थाना क्षेत्र के सोन डिहरा गांव का है, मृतक सोन डिहरा गांव निवासी स्वर्गीय जय नारायण पासवान का पुत्र उमा शंकर पासवान बताया जाता है। वहीं सदर अस्पताल पहुंचे मृतक का साला राम बहादुर पासवान ने बताया कि उमाशंकर पासवान ने घर में फंखे में फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिए है, इस दौरान उन्होंने एक सुसाइट नोट लिख कर अपने बिस्तर पर छोड़ा था, जिसमें लिखा गया है कि उन्होंने 15 डिसमिल जमीन 45 हजार के दाम पर तीन बार 2025 में सोनहन थाना क्षेत्र के मिरिया गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद सिंह से बेचा है, जो कि वर्तमान में भभुआ कोर्ट में अधिवक्ता है,लेकिन उनके द्वारा जमीन का पूरा पैसा नहीं दिया गया है, और पैसा मांगने पर लगभग 6 महीने से

आज कल कह कर टहला दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इन्होंने समूह लोन लेकर अपने बहन के लिए जमीन लिया था, वहीं समूह लोन वाले भी पैसा मांग रहे थे,जिस कारण यह मैं काफी डिप्रेशन में हूं, मृतक का साला ने बताया कि इन्होंने डिप्रेशन में आकर ही फांसी लगाकर आत्म हत्या किया है, इसलिए मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किया जाए और मृतक को न्याय दिया जाए। वहीं इस मामले पर भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि सोन डिहरा गांव में एक व्यक्ति ने आत्म हत्या कर लिया है, जिसके परिजनो द्वारा बताया गया कि सुसाइड नोट लिख कर डिप्रेशन में आकर आत्म हत्या किए हैं,फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस हर बिंदुओं पर जांच में जुट गई है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और मृतक को न्याय दिया जाएगा। बता दें कि मृतक की चार बेटियां हैं, जो कि सभी का शादी हो गया है सभी ससुराल में रहती हैं, मृतक का एक भी बेटा नहीं है, मृतक खेत में कुछ बोते थे तो उसी से से उनके पड़ीदार भी बिना पूछे ले जाते, जिस कारण इनको कुछ नहीं बचता था, जिस कारण मृतक काफी डिप्रेशन में रहता था।

