कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुरना पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूस लेने का गंभीर मामला सामने आया है। मामला एक वीडियो के वायरल होने के बाद प्रकाश में आया है, जिसमें आवास सहायक सौरभ पांडे को घूस लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो में पैसे देने वाले लाभुक हरिश्चंद्र सिंह के तौर पर पहचाने गए हैं, जो सिरसी शाहपुर के निवासी हैं। लाभुक हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि जियो टैग कराने के नाम पर सौरभ पांडे ने 1,000 रुपए की मांग की, जिसे उन्होंने देना पड़ा। ग्राम कौड़ियाचक निवासी कमलेश कुमार ने भी कहा कि प्रखंड कार्यालय में बिना पैसे किसी का काम नहीं हो रहा है। आरोपों की पुष्टि करते हुए ग्राम पंचायत

मदुरना के मुखिया सुभाष सिंह ने कहा कि किसी को भी घूस नहीं देने की सलाह दी गई थी। इससे पहले जगरिया पंचायत में भी आवास योजना में कमीशन लेने का मामला सामने आया था। चैनपुर बीडीओ शुभम प्रकाश से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे ट्रेनिंग में होने के कारण फोन रिसीव नहीं कर सके। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।

