उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज कस्बे में मुस्लिम लड़की अंजुम बी ने अपने प्रेमी मोनू वर्मा से गांव के शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों पिछले लगभग 5 साल से रिलेशनशिप में थे और लंबे समय से शादी करना चाहते थे। शादी के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। मोनू और अंजुम ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इसके बाद मोनू ने अंजुम के गले में मंगलसूत्र पहनाया और मांग

में सिंदूर भरा। मोनू लुधियाना की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शादी के बाद दोनों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी और आपसी समझदारी से यह फैसला लिया है। दोनों अब साथ रहने की तैयारी में हैं और अपने फैसले से खुश नजर आ रहे हैं। यह विवाह अपने सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं के कारण चर्चा का विषय बना।

