हजारीबाग नगर निकाय चुनाव में हुरहुरु वार्ड 35 से काजल कुमारी ने नामांकन पर्चा खरीदा ,काजल कुमारी प्रसिद्ध समाजसेवी प्रकाश पासवान जी की छोटे भाई की पत्नी है प्रकाश पासवान जी हमेशा से लोगों के बीच रहे है और सभी के सुख दुख में हमेशा शामिल रहते है इन्होंने 2019 में निर्दलीय सदर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा है काजल कुमारी ने कहा कि मैं हमारे वार्ड के विकाश के लिए काम करूंगी बिजली पानी सड़क नाली की

समस्या जो कि हमारे वार्ड 35 में बहुत ज्यादा है उसे बनाने का काम करूंगी सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिन लोगों को वृद्धपेंशन ,विधवा पेंशन ,आवास का लाभ नहीं मिला है उन्हें दिलाने का काम करूंगी वैसे परिवार जो गरीबी के कारण अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहे है उनका शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्राइवेट स्कूलों में मैट्रिक तक मुफ्त पढ़ाई का व्यवस्था कराउंगी और हमेशा लोगों के सुख दुख में खड़ी रहूंगी

