जी हां कल यानी दिनांक 28 जनवरी दिन बुधवार से ही धनबाद जिला बार एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल रखा है सबने पेन डाउन की घोषणा कर दिया है। कारण यह है कि धनबाद बार एसोसिएशन में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है और पूरे झारखंड के दूर दूर से वकील यहां आते हैं प्रैक्टिस के लिए। जो कुछ थोड़ा बहुत जगह थी जहां ये पार्किंग करते थे, वहाँ भी रातोंरात दीवार खड़ी कर दी गई जिससे

इन्हें काफी परेशानी होने लगी है, इनपर निगरानी रखने के लिए cc tv camera भी लगा दिया गया है । वकीलों का कहना है कि , जिला उपायुक्त और ssp ने जिले भर में अव्यवस्था फैला रखी है, नगर निगम का चुनाव भी होने वाला है जिसका बहिष्कार करने का निर्णय बार एसोसिएशन ने ले लिया है। मामला गंभीर है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक कोई निर्णय जिला प्रशासन की ओर से लिया जा सकता है।
