गुरुवार को वायदा बाजार में सोने और चांदी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एमसीएक्स पर चांदी ने 6 प्रतिशत की बढ़त के साथ पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार किया और कीमत 4,08,481 रुपये तक पहुंच गई। सोना भी 7.89 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,79,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 17,900 रुपये

प्रति ग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में 17,885 रुपये, चेन्नई में उच्चतम 18,328 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक स्तर पर सोने ने 5,500 डॉलर प्रति औंस का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ। अमेरिकी डॉलर की कमजोरी, वैश्विक आर्थिक व भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और फेडरल रिज़र्व की मौद्रिक नीति ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर आकर्षित किया।

