मुंबई में ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने भारत के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर पवन कपूर से मुलाकात की। ईरान के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की और कहा कि दोनों के बीच विस्तृत बातचीत हुई। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी नौसैनिक बेड़ा तेजी से तैयार है और यदि आवश्यक हुआ तो मिशन पूरा करेगा। ट्रंप ने ईरान से निष्पक्ष समझौते की अपील भी की। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र के

माध्यम से कहा कि वह आपसी सम्मान और हितों के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन मजबूर होने पर दृढ़ता से जवाब देगा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने क्षेत्र में तैनाती बढ़ाने और साझेदार देशों के साथ सहयोग मजबूत करने की जानकारी दी।

