विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में भारत को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की। डेवान कॉन्वे और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की, लेकिन

न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई और 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की जीत में टिम सीफर्ट और डेवान कॉन्वे की शुरूआती साझेदारी और मिचेल सेंटनर के कप्तानी प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई।

