प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के कारियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित वार्षिक एनसीसी पीएम रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की। एनसीसी पीएम रैली के साथ ही माहभर तक चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का भी समापन हुआ। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 2,406

एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया, जिनमें 898 महिला कैडेट शामिल थीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करती है। कार्यक्रम में कैडेटों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया।

