उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आई है। बरेली पुलिस ने पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को बरेली से बाहर किसी अन्य स्थान पर ले जाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उनके पैतृक घर सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। गौरतलब है कि अलंकार अग्निहोत्री ने दो दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा यूजीसी एक्ट और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामलों के बाद चर्चा में आया

था। फिलहाल प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उनकी मूवमेंट को गोपनीय रखा गया है।

