आंध्र प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब एक महिला सरकारी कर्मचारी ने जनसेना पार्टी के विधायक और सरकारी सचेतक अरावा श्रीधर पर उत्पीड़न और शोषण के गंभीर आरोप लगाए। महिला ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि विधायक ने सोशल मीडिया के ज़रिये संपर्क कर निजी संबंध बनाए और बाद में विवाहेतर संबंध का दबाव डाला। महिला का आरोप है कि इनकार करने पर उसे धमकाया गया और

मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसने यौन उत्पीड़न और जबरदस्ती के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि अब तक पुलिस द्वारा किसी औपचारिक शिकायत की पुष्टि नहीं की गई है। आरोप सामने आने के बाद जनसेना प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मामले की जानकारी लेकर स्थानीय नेताओं से रिपोर्ट मांगी है। वहीं विधायक की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जबकि उनके परिवार ने आरोपों को निराधार बताया है।

