पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल लेकर घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी घटना टल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मामले में दो युवक शामिल थे, जिनमें से एक अभी फरार है। फरार

आरोपी की तलाश में स्पेशल सेल, एसटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों युवक किस उद्देश्य से पटना आए थे और उनका संभावित टारगेट क्या था। फिलहाल कोर्ट परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है और जांच लगातार जारी है।

