गया जी जिले के टनकुप्पा अंचल में कार्य में लापरवाही को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने अंचल अधिकारी, यानी CO को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। डिप्टी सीएम ने प्रधान सचिव को निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी को तुरंत पद से हटाया जाए और उनसे शोकॉज नोटिस का जवाब लिया जाए। बताया जा रहा है कि CO के खिलाफ लंबे

समय से काम में लापरवाही और शिकायतें मिल रही थीं। विजय सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि जनता के काम में कोताही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जिम्मेदारी से काम करें, वरना सख्त कार्रवाई तय है।

