सड़क सुरक्षा माह के तहत डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें सड़क सुरक्षा की पाठशाला के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के स्कूल आने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों कुछ सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं को बता कर जागरूक किया गया l राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 मे जिला में चलने वाले सभी सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम के बारे में

अवगत कराते हुए कार्यक्रम से जुड़कर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु स्कूल प्रबंधन से अनुरोध किया गया इस कार्यक्रम मे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, नेक नागरिक, राहगीर बनकर लोगो की जान बचाने के कार्यक्रम को लेकर जागरूक करने तथा सभी लोगो एवं चालको वाहन चलाने वक़्त हमेशा सड़क और यातायात के नियमों का पालम करना कितना महत्वपूर्ण है इसको लेकर अपील किया गया। स्कूल अवेयरनेस कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक, मोटरयान निरीक्षक, यातायात प्रभारी, सड़क सुरक्षा प्रबंधक, प्रधानाचार्य व स्कूल के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

