एनडीए के पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने पृथ्वीनगर पंचायत में आयोजित जनसभा में हिस्सा लिया जहां कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनता के द्वारा किए गए इस स्वागत को अज़हर ने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है।जनसभा में जनता ने खुलकर अपनी समस्याएँ रखीं और वर्तमान विधायक व मंत्री के कार्यकाल को लेकर भी गंभीर चर्चाएँ हुईं। अज़हर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तक गरीब और आम जनता के लिए ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। अज़हर ने जनता के बीच संविधान की बात रखते हुए बताया कि एक आम नागरिक को संविधान ने सम्मान के साथ जीने का अधिकार, समानता का

अधिकार और न्याय का अधिकार दिया है लेकिन दुःख की बात है कि ये अधिकार आज भी गरीब, मज़दूर और वंचित वर्ग तक पूरी तरह नहीं पहुँच पा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे राजनीति में सत्ता, पद या लाभ के लिए नहीं आए हैं, बल्कि गरीबों की सेवा और उन्हें उनका संवैधानिक हक़ दिलाने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो वे सरकार से मिलने वाली वेतन, टीए, डीए या किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा का एक भी पैसा अपने लिए खर्च नहीं करेंगे।सरकार से मिलने वाली पूरी राशि वे हर महीने एक-एक पंचायत में जाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच समाज के लिए समर्पित करेंगे।

