बारामती एयरफील्ड पर क्रैश: अजीत पवार की जान गई, परिवार और समर्थक सदमे में

बारामती एयरफील्ड पर क्रैश: अजीत पवार की जान गई, परिवार और समर्थक सदमे में

महाराष्ट्र के लिए आज का दिन बेहद दुखद है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। बारामती में हुए भीषण प्लेन क्रैश में अजित पवार और उनके साथ विमान में सवार सभी लोगों की जान नहीं बच पाई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब अजित पवार मुंबई से बारामती एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। लैंडिंग के दौरान विमान एयर स्ट्रिप से भटक गया और खेत में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पवार परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। अजित पवार के भतीजे युगेंद्र पवार इस खबर से पूरी तरह टूटते नजर आए। सामने आए वीडियो में वे फोन पर बात करते हुए रोते दिखाई दिए। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख भी अपने आंसू नहीं रोक पाए और मीडिया के सामने भावुक हो उठे। अजित पवार का यूं अचानक जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *