उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गौना गांव से गणतंत्र दिवस के जुलूस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में आरोप है कि तिरंगा रैली में शामिल नाबालिग बच्चों से मजहबी नारे लगवाए गए। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह रैली मदरसे के छात्रों द्वारा निकाली गई थी।

आरोप है कि इस दौरान धार्मिक नारे लगाए गए, जबकि पारंपरिक राष्ट्रीय नारों का प्रयोग नहीं किया गया। मामले को लेकर चांदीनगर थाना पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, परिस्थितियों और आयोजकों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

