अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA के एक हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च प्लेन WB-57 ने मंगलवार को एलिंगटन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। प्लेन का लैंडिंग गियर खुलने में असमर्थ था, जिसके कारण इसे पेट के बल (बेली लैंडिंग) करना पड़ा। रनवे पर उतरते समय विमान के नीचे से आग और धुआँ उठता दिखाई दिया। सौभाग्य से, विमान में सवार दोनों क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई। सोशल मीडिया पर

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन धीरे-धीरे रनवे पर उतरता है, जोरदार झटके के साथ टचडाउन करता है और फिर धीरे-धीरे रुकता है। घटनास्थल पर फायर ट्रक और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स मौजूद थे। NASA ने X पर बताया कि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और मैकेनिकल खराबी की पूरी जांच की जाएगी। WB-57 एक विशेष रिसर्च विमान है, जो 63,000 फीट तक उड़ सकता है और 1970 के दशक से वैज्ञानिक मिशनों पर तैनात है।
